हरिआयु परिवार की स्थापना के पीछे हमारा उद्देश्य यह है कि, आज हमारी सांस्कृतिक धरोहर समाप्त होती जा रही है ,हम अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे है, प्राचीन काल से ही सभी आवश्यक उपयोगी वस्तुए हमे हमारे ग्रामो में ही उपलब्ध हो जाती थी, परन्तु हमे हमारे द्वारा उत्पन्न होने वाली वस्तुओं के लिए भी आज विदेशी कंपनियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है । जिसके कारण स्थिति यह है कि आज हम हमारे यहा उपलब्ध होने वाली हल्दी ही हम टर्मरिक के नाम से बाजार से खरीद रहे है, अपने यहाँ उपलब्ध खाद को भी विदेशी कंपनिया यहाँ आकर बेचती है ।
हरिआयु परिवार आपके लिए आयुर्हित के लिए सोचते हुए आपकी सेवा में एक साथ 3 विकल्प लाया है पहला कम लागत में उत्तम ओर हानि रहित आर्गनिक खेती , दूसरा उत्तम स्वास्थ्य जो आयुर्वेद से प्राप्त हो , ओर तीसरा आपको एक अच्छा रोजगार प्रदान करना जिससे आप अच्छा जीवन जी सके, हरिआयु परिवार आपके लिए आयुर्वेद की प्राचीन विद्या को एक नवीन रूप में प्रस्तुत कर रहा है , जो कि शास्त्रगत , नीतिगत ओर परम्परागत वेदों और शास्त्रों का विधिवत ओर नवीन शोधों एवं वैज्ञानिक परीक्षण द्वारा तैयार सभी नई-नई बीमारियों से सम्बंधित जड़ी बूटियों का संग्रह कर और औषधि विधिवत निर्मित कर उसे आपकी सेवा में आप तक पहुचाने का उचित प्रयत्न करना, हम विगत कई वर्षों से आपकी सेवा में आयुर्हित के लिए प्रयत्न कर रहे है, जन साधारण को रोगमुक्त रखने के लिए नित नए कार्य कर ओर नवीन अनुसंधान द्वारा हम जटिल से जटिल रोगों को ठीक करने का प्रयत्न कर रहे, आजकल लोग एक छोटे से रोग से भी गलत जानकारी के कारण मर रहे है, जिन बीमारियों को ठीक किया जा सकता है उनकी चिकित्सा नवीन आधुनिक पैथी में उपलब्ध नही है ।
" सर्वे संतु निरामया" के अनुसार सभी रोग मुक्त हो , उनको कोई भी रोग न हो और जो रोग हो गया है वो पूर्णता ठीक हो, रोग होने का मुख्य कारण हमारा गलत भोजन ही है , और हमारा दूषित भोजन होना, आज के अनुसार साधारण ही है, क्योकि हम जो भोजन करते है वो कैमिकल द्वारा तैयार होता है उसकी खेती भी कीटनाशक दवाओं के द्वारा होती और उस कैमिकल के कारण आज कैंसर जैसे घातक रोग गाँवो में पहुच गए है, ओर इसका कारण है हमारे किसान भाइयों को सही जानकारी का उपलब्ध न होना, जो पुराने समय मे देशी खाद उपलब्ध होता था, आज वो बेचारे किसान भाई फर्टीलाइजर कंपनियों पर निर्भर हो गए है । ओर वो ये भी नही जानते कि इसका कितना नुकसान है ।
इसलिए किसान भाइयों को आर्गनिक खेती के लिए प्रोत्साहित करना और उन तक सही आर्गनिक खाद उपलब्ध करवाना, सही जानकारी देना ।
आज की एक बड़ी समस्या बेरोजगारी भी है उसको ध्यान में रखते हुए हम हमारे मित्रो को रोजगार प्रदान करने के लिए लाए है । बिना किसी इन्वेस्टमेंट के व्यापार , जी है आप हमसे जुड़कर हमारे साथ मिलकर व्यापार कर सकते हो और हर माह अच्छा मुनाफा ले सकते हो ।